सिंगर नेहा कक्कड़ ने किस करते हुए पति रोहनप्रीत के साथ मनाया ‘Valentine’s Day’
आज दुनिया भर में सभी वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दिन हर प्रेमी अपने प्रेमिका के साथ कुछ ख़ास अंदाज़ में यह दिन मनाता हैं। आमतौर पर कपल्स यह दिन मनाते हैं और अपने अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आम लोगो के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर के साथ खूब रोमांटिक होते हुए इसे खास अंदाज में मना रहे हैं।
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीता हैं। ऐसे में आपको बता दे कि सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई।

इन दोनों ही कपल्स को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता हैं। वही अक्सर नेहा और रोहनप्रीत सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंन्स का दिल जीतने के साथ ढेर सारा तारीफें भी लुटते हैं। ऐसे में इस वैलेंटाइन्स डे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह भी अपना यह दिन ख़ास अंदाज़ में मना रहे हैं।

दोनों ने अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करते हुए अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया हैं।

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अपना वैलेंटाइन्स डे चॉकलेट केक कट करके मना रहे हैं। वही रोहनप्रीत सिंह को सिंगर नेहा कक्कड़ को किस करते हुए देखा जा सकता हैं।

दोनों ने बेहद ही रोमांटिक होकर यह दिन को और भी ज्यादा ख़ास बना दिया हैं। वही केक के साथ दोनों ने एक दूसरे को रेड रोज देकर अपने प्यार का इजहार भी किया हैं |

आपको बता दे कि दोनों इन तस्वीरों में बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं।