सीरियल अनुपमा में वनराज के बदलते रंग के खिलाफ काव्या ने लिया अहम फैसला
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा शो में आ रहे नये- नये टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। यह शो अब लोगों का फेवरेट बन चूका हैं। शो में वनराज एक बार फिर से नेगेटिव किरदार में आ चूका हैं। वही अब शो में वनराज, अनुज और मालविका के बीच हुई लड़ाई का सारा दोष अनुपमा पर डालता हैं। वही मालविका से बहस होने के बाद अनुपमा अनुज को अपने घर पर रहने के लिए ले जाती है। लेकिन फिर वनराज इस बात को बढ़ाचढ़ा कर पूरे शाह परिवार को बताता है।
वही अब स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अब यह दिखाया जाएगा कि अनुज से अनुपमा कहती है कि उसे अब समाज से किसी भी प्रकार का कोई डर नही है कि समाज अब उसे क्या कहेगा ? आगे अनुपमा अनुज को उनके लिए इस वक़्त समाज नहीं बल्कि अनुज मायने रखते हैं। अनुपमा की इन बातों को सुनकर अनुज थोड़ा शॉक्ड हो जाता है लेकिन मन ही मन वह मुस्कुराता भी हैं। वही अनुपमा से अनुज माफ़ी मांगता हैं कि बेवजह उसने अनु को अपने फैमिली प्रॉब्लम में घसीट लिया।

वही वनराज बा से यह पूछता है कि क्या वह कुछ गलत तो नहीं कर रहा और क्या बा इसमें उसका साथ देगी ? तभी बा वनराज से बोलती हैं कि वनराज कुछ गलत तो नहीं कर रहा। वही वनराज अपनी मां लीला सामने यह खुलासा करता हैं कि उसके मन में मालविका के लिए कुछ नहीं है। वनराज और बा की इन बातों को काव्या सुन लेती हैं। और काव्या मन में सोचती हैं कि अब वनराज जल्द ही अमीर बननेवाला है तो ऐसे में वह उसका साथ जरूर देगी। वही दूसरी तरफ, अनुपमा फिर से अपना डांस अकेडमी खोलने का प्लान करती है।

ऐसे में अनुज अनुपमा से उसके साथ काम करने की इजाजत मांगता हैं | वही मालविका जीके से सवाल करती हैं कि आखिर अनुज ने उन्हें कैसे अकेला छोड़ दिया जिसपर वह जवाब देते हैं कि जैसे वह बताएं चली गई थी। वही बाबूजी को इस बात का अफसोस होता हैं कि वह अनुपमा और अनुज की मदद नहीं कर पा रहे हैं।