बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आ रही है। फेमस कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का रविवार रात को निधन हो गया है। आपको बता दे कि पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज कत्थक के जरिए देश और विदेश में अपनी छाप छोड़ी हैं। उनके निधन की जानकारी उनकी पोती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

इस बारें में उनकी पोती रागिनी ने बातचीत के दौरान बताया हैं कि, पिछले करीब 1 महीने से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी और वही इसलिए उनका भी इलाज चल रहा था। पर बीती रात खाना खाने के बाद उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहा उनका निधन हो गया।

आपको बता दे कि मशहूर कथक डांसर और गायक पंडित बिरजू महाराज के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने उनको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।











