सोनी टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 9 (India Got Talent Season 9) अब एक दस्तक देनेवाला हैं। वैसे भी आपको बता दे कि इस शो की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। इस शो में एक्ट्रेस किरण खेर जज की खुर्सी पर नज़र आती हैं। लेकिन इस बार इस सीजन में किरण खेर के साथ , बॉलीवुड रैपर बादशाह और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी जज की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दे कि इस शो में एक से बढ़कर एक टैलेंट देखने को मिलते हैं। अब ऐसे में इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया हैं।
इंडिया गॉट टैलेंट से सामने आए इस प्रोमो को देख शो के प्रति फैंन्स की एक्ससाइटमेंट बढ़ जाएगी। इस प्रोमो में यह दिखाया गया हैं कि एक कंटेस्टेंट के टैलेंट को देखकर शो की जज किरण खेर और शिल्पा शेट्टी डर के मारे अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गई है। आपको बता दे कि इस शो में एक कंटेस्टेंट जिसका नाम क्रांति हैं उसे इस दौरान कई सारे स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस स्टंट के दौरान सबसे पहले वह कंटेस्टेंट अपने मुंह से पहले एक फ्लोर फैन को रोकते हैं, और यह स्टंट देखकर एक्ट्रेस शिल्पा डर के मारे चिल्लाती हैं।
वही इस वीडियो के दूसरे हिस्से में कंटेस्टेंट क्रांति अपने नाक में कील ठोकता हुआ नजर आ रहा है। क्रांति को ऐसा करता देखकर बादशाह अपना सिर नीचे कर लेते हैं और फिर वह अपने कान ढक भी लेते हैं। इसके इस स्टंट को देखते हुए जज किरण खेर को अपनी कुर्सी से उठते और जाते हुए देखा जा सकता है। वही आपको बता दे कि इस वीडियो के अंत में, क्रांति एक ड्रिलिंग मशीन को अपना सहारा बनाता है, जिससे शिल्पा चिल्लाती है “नहीं नहीं नहीं।” फिर बाद में वह मशीन को अपने चेहरे के पास रखता है, जिससे सभी हैरान रह जाते हैं और उसकी यह हरकत देखकर डर जाते हैं।
वैसे आपको बता दें कि सोनी टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो इंडियाज गॉट टैलेंट का पहला सीजन 2009 में प्रसारित हुआ। उस वक़्त किरण, अभिनेता सोनाली बेंद्रे और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर जज थे।










