इन दिनों बॉलीवुड में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने की कगार पर थी। मगर कोरोना वायरस के कहर ने हर किसी के चीज़ों पर पानी फेर दिया है। ऐसे में इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी पड़ा हैं। पिछले दिनों ऐसे खबरें सामने आ रही थी कि भाईजान सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में उनके जीजा आयुष शर्मा की धमाकेदार एंट्री होनेवाली हैं।

सलमान खान की फिल्म कभी ईद कबि दिवाली में आयुष शर्मा उनके छोटे भाई के किरदार निभानेवाले जानकारी शामे आई थी। लेकिन अब आपको बता दे की आयुष शर्मा ने सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से किनारा कर लिया हैं। वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। ख़बरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा हैं कि आयुष शर्मा का ऐसा मानना हैं कि इस वक़्त वह वह सिर्फ फिल्मों में लिड रोल प्ले करना चाहते हैं। ऐसे में इसी वजह से उन्होंने भाईजान की इतनी बड़ी फिल्म छोड़ दी है।
वही आपको बता दे कि सलमान खान के फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से जुड़े सूत्र ने बताया है, ‘ बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ की सक्सेस के बाद से सांतवे आसमान पर हैं। इस फिल्म के सक्सेसफुल होने से उन्हें इस बात का उनके अंदर भरोसा जगाया है कि वह भी अपने दम पर फिल्म को चला सकते हैं। वैसे आपके जानकारी के लिए बता दे कि अंतिम फिल्म में दर्शकों को आयुष शर्मा परफॉर्मेंस काफी पसंद आई है, जिस कारण उन्होंने फैसला किया है कि अब वह बड़ी फिल्मों में साइड रोल नहीं निभाएंगे। अब वह आनेवाली फिल्मों में सिर्फ हीरो का किरदार ही प्ले करना चाहते हैं।

वैसे आपको बता दे कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में उनके अलावा वेंकटेश और पूजा हेगड़े भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म में जहां पूजा हेगड़े भाईजान की प्रेमिका बनेंगी तो वहीं एक्टर वेकंटेश सलमान खान के ओपोजिट विलेन के खूंखार किरदार में दिखाई दिखेंगे।










