बैंक ने आज एक बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है।

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है. सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक बयान में यह जानकारी दी है. 25 अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के माध्यम से 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा रविवार को सनी देओल की संपत्ति को ब्लॉक में रखा गया था. गुरदासपुर के सांसद ने दिसंबर 2022 से बैंक ऑफ बड़ौदा से 55.99 करोड़ रुपये के लोन नहीं चुकाए हैं.
ई-ऑक्शन नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया गया
बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक बयान में कहा, अजय सिंह देयोल उर्फ सनी देयोल की संपत्ति के संबंध में बिक्री नीलामी नोटिस के संबंध में ई-नीलामी या ई-ऑक्शन नोटिस तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया है.










