Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार 9 मार्च कि सुबह ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। इस बात की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी है। वेटरन एक्टर सतीश कौशिक एक उम्दा अभिनेता होने के साथ कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता भी थे। 13 अप्रैल 1965 को सतीश कौशिक का हरियाणा में जन्म हुआ था। बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था।
सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, ‘जानता हूं, व्यक्तियों ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम शांति!”
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
दरअसल आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी और अपनी बेटी को छोड़ गए हैं। एक फिल्म अभिनेता के रूप में 1987 में आई अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर का किरदार निभा कर सतीश कौशिक को एक अलग पहचान मिली थी। फिर इसके बाद 1997 में आई दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में सतीश कौशिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिर इसके बाद सतीश कौशिक ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन, साजन चले ससुराल, और कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म इमरजेंसी है। इस फिल्म में सतीश कौशिक के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी नजर आएंगी।










