/एक दूजे के हुए Sidharth Malhotra और Kiara Advani, सात फेरे लेकर कर ली शादी, देखें तस्वीर
Actor Siddharth Malhotra and actress Kiara Advani have done a royal wedding at Suryagarh Palace in Jaisalmer.

एक दूजे के हुए Sidharth Malhotra और Kiara Advani, सात फेरे लेकर कर ली शादी, देखें तस्वीर

Spread the love

Sidharth Malhotra -Kiara Advani Wedding : बॉलीवुड के लवबर्ड और शेरशाह कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani ) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) ने अब सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे हो चुके हैं। दोनों सितारों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हो गई है। ऐसे में दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।

शेरशाह कपल में अपनी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं और बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा हैं। सामने आये इन तस्वीरों में कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपने शादी के मंडप में बैठे नजर आए हैं। वही इन तस्वीरों में अदाकारा कियारा पिंक कलर के लहंगा के साथ ग्रीन ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। तो वही दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ गोल्डन ने अपनी शादी में शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

वैसे अपनी शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा कि, ‘अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है..हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं’. दरअसल आपको बता दें कि, जैसे ही इन दोनों की शादी की ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही बस चंद मिनटों में ही वायरल हो गई. वही दोनों के फैंस भी कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वैसे जानकारी के बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के लिए 5 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेसे पहुंचे थे। यहाँ दोनों की 6 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी और संगीत नाइट थी। इस फंक्शन में दोनों ने अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जमकर धमाल मचाया।

यह भी पढ़ें : SALMAN KHAN के शो BIGG BOSS 16 से…