Athiya Shetty- KL Rahul Wedding : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने फाइनली एक दूसरे से शादी कर ली हैं और इनकी शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने हस्बैंड केएल राहुल संग शादी की तस्वीरें को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। बता दे कि यह दोनों सितारे करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होने शादी कर लिया हैं।
एक्टर सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी अथिया शेट्टी ने 4 साल तक डेट करने के बाद अब अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी कर ली है। और अब यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वैसे शादी की तस्वीरों को खुद एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने घरवालों के सामने खंडाला स्थित फार्म हाउस में ही अपने शादी को संपन्न किया। शादी के वक़्त दोनों बेहद खुश नजर आए।
अपनी शादी के दौरान क्रिकेटर केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड से पत्नी का सफर तय करनेवाली एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के हाथों को मंडप में चूमते हुए भी नजर आए हैं। ऐसे में इन दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस का दिल जीत ले गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल तो सूरज की किरणों के बीच पति-पत्नी बने हैं और अब ऐसे में इन दोनों के शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं हैं। वही शादी बंधन में बंधने के बाद फैंस दोनों स्टार्स को लगातार जमकर शादी की बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : RAJINIKANTH की फिल्म JAILER में हुई TAMANNAAH BHATIA…










