Shubh Nikah Movie: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर बहुत फिल्में रिलीज होती रहती है। कुछ फिल्में बड़े बजट की होती है तो कुछ लो बजट के। वहीं जहां कुछ पल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा जाती है तो कुछ औसत बन के रह जाती है। लेकिन अब इसी बीच डायरेक्टर अरशद सिद्दीकी की नई फिल्म शुभ निकाह (Shubh Nikah) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वैसे इस फिल्म की खास बात बता दे कि यह एक फैमिली ड्रामा होगी, जोकि आपको हंसते हुए लोटपोट होने पर मजबूर कर देगी, तो वही आपको इमोशनल भी कर देगी।
इस फिल्म में अक्शा परदासनी और रोहित विक्रम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस पल में अर्श संधू समेत और भी कलाकार नजर आने वाले हैं। वैसे यह फिल्म 10 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का गाना बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। इस फिल्म को अरशद सिद्दीकी ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। साथ ही इसे भूपेंद्र सिंह संधू और अर्पित गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
बात करें शुभ निकाह फिल्म के बारे में तो एक क्रॉस सांस्कृतिक विवाह की अनोखी कहानी होने वाली है। जोकि दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ से SHEEZAN KHAN…










