Kartik Aaryan Shehzada Trailer : बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा (Shehzada) का दमदार ट्रेलर फाइनली अब रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर कार्तिक के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन (Kriti Sanon) भी लीड रोल में हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बड़े ही बेसब्री से कर रहे थे। वही एक्टर के इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज भी बना हुआ है। बता दे कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा वैसे तो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramloo का हिंदी रीमेक है।
बात करें शहजादा के ट्रेलर के बारे में तो इसमें कार्तिक का धासू अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वही इस जबरदस्त ट्रेलर को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वैसे एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वही फिल्म में एक्शन के साथ- साथ कॉमेडी का भी आपको भरपूर तड़का मिलने वाला है। कार्तिक के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में आपको फूल ऑन एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। शहजादा में कार्तिक आर्यन बंटू नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली में पले होते हैं। लेकिन असल में वह एक शहजादा होते हैं।
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में उनके और कृति के अलावा बॉलीवुड सितारें मनीषा कोइराला, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। कार्तिक फिल्म शहजादा के अलावा सत्यप्रेम की कथा में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएँगी। वही इसके अलावा कार्तिक ‘कबीर खान’ की अनटाइटल्ड फिल्म और हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें : क्या GURU RANDHAWA को डेट कर रही हैं…










