Guru Randhawa-Shehnaaz Gill : मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपने बेहतरीन गानों की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वैसे सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहे हैं। जहां दर्शकों ने बिच ऐसी ख़बरें है की गुरु रंधावा इन दिनों एक्ट्रेस एंड सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को डेट कर रहे हैं। वही अब इसी बीच एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिया हैं और इसी के सह पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ अपनी केमेस्ट्री को लेकर सवाल पूछे हैं। साथ ही अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise) के लिए अपने दर्शकों द्वारा प्यार पाने पर फैंस का शुक्रिया भी किया है।
दरअसल बता दे कि अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गुरु ने हाल में पंजाबी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपना नए म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise) को शेयर किया है। इसी बीच अब दोनों पंजाबी स्टार्स के फोटोशूट वीडियो भी खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वही पिछले कुछ समय से दोनों अपने इस प्रोजेक्ट का जमकर प्रमोशन भी कर रहे थे। ऐसे में फिर लगातार इन दोनों के बॉन्डिंग के चर्चे भी तेज़ हो गए हैं। लेकिन अब खुद रंधावा ने अपने फैंस से शहनाज के साथ अपनी जोड़ी को लेकर दिलचस्प सवाल पूछा लिया है।
आपको बता दे की अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंगर गुरु रंधावा ने फैंस से पूछा, क्या वह और शहनाज दोनों एक-दूसरे के साथ क्यूट लगते हैं…? इस वीडियो शेयर करते हुए गुरु ने कैप्शन दिया, ‘लोग कहते हैं कि हम साथ में क्यूट लगते हैं. क्या सच में? मैं और शहनाज गिल आप सभी का शुक्रिया करते हैं.”
यह भी पढ़ें : RAKHI SAWANT ने चोरी छुपे बॉयफ्रेंड ADIL KHAN…










