/22वें ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भव्य रूप से सम्पन्न

22वें ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भव्य रूप से सम्पन्न

Spread the love

मुंबई समाचार द्वारा प्रस्तुत 22वें वार्षिक ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स – 2024 का भव्य आयोजन मुंबई के होटल सहारा स्टार में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की विशेष उपस्थिति रही, जो इस अवॉर्ड समारोह में किसी प्रमुख महाराष्ट्र नेता की पहली उपस्थिति थी।

गुजराती फिल्म, टेलीविजन और थिएटर कलाकारों को सम्मानित करने वाला यह दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा मंच है। इस वर्ष, विश्व के सबसे पुराने अखबार “मुंबई समाचार” के प्रस्तुति सहयोग से इस आयोजन की प्रतिष्ठा और बढ़ गई। समारोह में गुजराती मनोरंजन जगत के कुल 55 कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया।

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार, 11 विशिष्ट हस्तियों को विशेष सम्मान प्रदान किए गए। स्नेहा देसाई को गोविंदभाई पटेल महारथी अवॉर्ड, जबकि गायक व संगीतकार संजय ओझा और पार्थ ओझा को महेश–नरेश अवॉर्ड दिया गया। हेमू गढवी अवॉर्ड गायिका भूमि त्रिवेदी को प्रदान किया गया। लोकगायक राकेश बारोट, गुटकार्मन रबारी और फिल्म स्टार विक्रम ठाकोर को ट्रांसमीडिया स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रसिद्ध कलाकार अपरा मेहता और उत्कर्ष मजूमदार को प्रदान किया गया।

समाज सेवा संबंधी सम्मानों में सी.वी. शाह को समाज सेवक रत्न अवार्ड, रमेशभाई वोरा को जैन रत्न अवॉर्ड और संजय ठक्कर को धीरूभाई मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया।

थिएटर श्रेणी में, रुबरु प्रोडक्शन के नाटक “संबंधो स्पर्श विणा ना” को मुंबई का सर्वश्रेष्ठ नाटक चुना गया और इसके लिए श्रीमती रूपा आनंद पंडित द्वारा ₹51,000 की नकद राशि की घोषणा की गई। फ्रेंड थिएटर ग्रुप के नाटक “पावरफुल पटिदार” को सर्वश्रेष्ठ गुजराती नाटक घोषित किया गया।

कार्यक्रम में आनंद पंडित, जयंतीलाल गड़ा, भार्गव पटेल, प्रवीण कोटक और धर्मेश शाह समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मेहुल कुमार, अर्जन बाजवा, आयशा जुल्का, सुनील पाल, ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी, OMG के निर्देशक उमेश शुक्ला, मोना कनोडिया और मानसी पारिख गोहिल जैसे सेलिब्रिटी भी समारोह में शामिल हुए।
सुपरस्टार विक्रम ठाकोर, जो आमतौर पर ऐसे आयोजनों में कम दिखाई देते हैं, इस बार विशेष रूप से उपस्थित रहे और मंच पर लाइव परफॉर्मेंस भी दिया।

विक्रम ठाकोर, हितु कनोडिया, मोना कनोडिया, रीवा रच्च, अरविंद वेगड़ा, दीपिका पाटिल, भूमि त्रिवेदी और अन्य कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अर्चना हारिया की टीम द्वारा प्रस्तुत फैशन शो भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कोरियोग्राफी प्रवीण नागर – मैगी, तन्वी नागर और दीपक तूरी ने संभाली, जबकि क्रिएटिव डायरेक्शन रफ़ीक पठान द्वारा किया गया।

समारोह का लाइव प्रसारण मुंबई समाचार के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिसे लाखों दर्शकों ने देखा। जल्द ही यह कार्यक्रम सोहम चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। इवेंट का प्रबंधन जिग्नेश भूतानी की हाई-टेक इवेंट्स टीम और राजू सावला की मुँजल थीम्स एंड ओकेशंस प्रा. लि. द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण समन्वय दीपक अंतानी ने संभाला।

फिल्म “कसुम्बो” ने कुल 9 अवॉर्ड जीतकर सर्वाधिक विजेता के रूप में उभरकर सामने आई।
फिल्म नासूर के लिए हितु कनोडिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और नीलम पंचाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।