/राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (रिफ) 2026 में ऑनरेरी अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से नवाज़े जाएंगे मुकेश छाबड़ा

राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (रिफ) 2026 में ऑनरेरी अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से नवाज़े जाएंगे मुकेश छाबड़ा

Spread the love

फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (FFSI) नॉर्थ रीजन द्वारा मान्यता प्राप्त व राजस्थान पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य, संस्कृति विभाग , राजस्थान सरकार एवं स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म के सहयोग द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक मिराज सिनेमा, ब्लूसिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर, राजस्थान, भारत में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष RIFF 2026 का थीम है ” सिनेमास्थान – आपका लेंस, हमारा राजस्थान “। यह आयोजन राजस्थान में सिनेमा को प्रोत्साहित करने में रिफ की सफल यात्रा के एक दशक को भी चिह्नित करेगा।

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के संस्थापक सोमेन्द्र हर्ष ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (रिफ) में ” रिफ – 2026 ऑनरेरी अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर कंट्रीब्यूशन इन इंडियन सिनेमा ” बॉलीवुड के प्रमुख कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को दिया जाएगा।

मुकेश छाबड़ा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने आ रहे हैं। इस अवसर पर वे 3 फरवरी को मिराज सिनेमा, ब्लूसिटी मॉल में एक विशेष मास्टर क्लास ” अभिनय की कला को खोजना” (Discovering the Craft of Acting) ” लेंगे , जहाँ वे फिल्म उद्योग में अभिनय की बारीकियों, ऑडिशन प्रक्रिया, किरदार की समझ और एक अभिनेता के रूप में खुद को तैयार करने के व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे। यह सत्र विशेष रूप से नए और भावी कलाकारों , अभिनेताओं, फिल्म विद्यार्थियों और युवा कलाकारों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो इंडस्ट्री की वास्तविक समझ और प्रोफेशनल गाइडेंस प्राप्त करना चाहते हैं।

मुकेश छाबड़ा भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में की और जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। चिल्लर पार्टी, रॉकस्टार, गैंग्स ऑफ वासेपुर, क्वीन, दिल्ली क्राइम। सेक्रेड गेम्स और धुरंधर जैसी 300 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज़ के लिए उन्होंने कास्टिंग की है। वे नए और सच्चे टैलेंट को मंच देने के लिए जाने जाते हैं। 2020 में उन्होंने दिल बेचारा से निर्देशन में कदम रखा। मुकेश छाबड़ा का योगदान भारतीय सिनेमा की नई पीढ़ी को गढ़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं रिफ के फ़ाउंडर, सीईओ एवं फेस्टिवल डायरेक्टर श्री सोमेंद्र हर्ष ने कहा,“ इस वर्ष रिफ के 12वें संस्करण के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य, संस्कृति विभाग , राजस्थान सरकार एवं मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट एवं मिराज सिनेमाज़ ने वेन्यू और मल्टीप्लेक्स पार्टनर के रूप में सहभागिता की है। 12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन समारोह 31 जनवरी 2026 को मिराज सिनेमाज़, ब्लू सिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर में आयोजित होगा। इसके बाद फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फ़ोरम, टॉक शो, वर्कशॉप, एग्ज़िबिशन, व्यूइंग रूम – ब्लैक बॉक्स इन RIFF फिल्म मार्केट और कई अन्य कार्यक्रम 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक यहाँ आयोजित किए जाएंगे। RIFF की भव्य क्लोज़िंग सेरेमनी और RIFF अवॉर्ड नाइट 2026, 4 फरवरी 2026 को जयपोल, मेहरानगढ़ फोर्ट एवं चौकेलाओ महल टैरेस, जोधपुर में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होगी।”


12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल – रिफ 2026 के लिए शॉर्ट, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन, म्यूजिक वीडियो एल्बम, वर्टिकल फिल्म्स , वेब सीरीज़, ऐड फिल्म्स , फीचर फिल्म , रीजनल फिल्म , राजस्थानी फिल्म और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। फिल्में www.riffjaipur.org और Film FreeWay के माध्यम से जमा की जा सकती हैं। फिल्मों को जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।