/फैसल खान और सारा खान की मौजूदगी में कर्जत में 92 एकड़ के नीलकंठ वैली प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ

फैसल खान और सारा खान की मौजूदगी में कर्जत में 92 एकड़ के नीलकंठ वैली प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ

Spread the love

महाराष्ट्र के Karjat की हरियाली भरी वादियों में 92 एकड़ में फैले नीलकंठ वैली टाउनशिप प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ सितारों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में अभिनेता Faisal Khan और टेलीविजन अभिनेत्री Sara Khan मुख्य आकर्षण रहे।

इस प्रोजेक्ट के प्रमोटर व्यवसायी-निर्माता निलकंठ रेग्गमी हैं। शुभारंभ समारोह पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ, जिसमें दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता Kamal Chib भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमल चिब को Chhatrapati Shivaji Maharaj की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फैसल खान ने “आती क्या खंडाला” गीत पर प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बना दिया। वहीं सारा खान ने अपने लोकप्रिय गीतों पर डांस परफॉर्मेंस दी। गायक मदन शुक्ला ने सदाबहार गीतों से समां बांधा, जबकि कॉमेडियन VIP ने 60 कलाकारों की आवाज़ों की नकल कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

नीलकंठ वैली का पहला चरण लगभग 7 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में लक्ज़री विला, आर्टिफिशियल लेक, प्राइवेट क्लब और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में मौजूद कुछ कलाकारों ने यहां प्लॉट लेने में रुचि भी दिखाई।

यह आयोजन केवल प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं, बल्कि कर्जत के रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों का संकेत भी माना जा रहा है।