मुंबई के नेसको ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शन में भारत के क्लीनिंग सेक्टर में एक महत्वपूर्ण नवाचार पेश किया गया। फ्रेशोरा ने देश का पहला इको-फ्रेंडली फ्लोर और मल्टी-सर्फेस क्लीनिंग

टैबलेटलॉन्च किया, जिसका लोकार्पण प्रसिद्ध अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किया। यह उत्पाद घर की सफाई को अधिक सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इको-फ्रेंडली, पेट-फ्रेंडली और प्लेनेट-फ्रेंडली इनोवेशन
फ्रेशोरा के फाउंडर निखिल त्रिपाठी द्वारा विकसित यह क्लीनिंग
टैबलेटपूरी तरह केमिकल-फ्री है और 95% प्लास्टिक वेस्ट को कम करता है। एक छोटी सी टैबलेट 5 लीटर पानी में घुलकर बेहतरीन सफाई प्रदान करती है। इसका उपयोग फर्श, दीवारों और कई सतहों पर किया जा सकता है। बचा हुआ पानी पौधों के लिए खाद के रूप में भी उपयोगी होता है, जिससे यह उत्पाद ‘Refill, Reuse and Fertilise’ सिद्धांत को साकार करता है।
एकता जैन ने की सराहना
फिल्म खल्ली बली और कई टीवी शोज़ में नजर आ चुकीं एकता जैन ने इसे “इको-फ्रेंडली इनोवेशन की शानदार मिसाल” बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल घरों की सफाई का आधुनिक तरीका है बल्कि पर्यावरण और पालतू जानवरों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। एकता ने इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए “जरूरत और सकारात्मक बदलाव” दोनों बताया।
नासिक में स्थित फैक्ट्री; जून 2025 में हुई कंपनी की शुरुआत
फ्रेशोरा का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नासिक में स्थित है और कंपनी की स्थापना जून 2025 में हुई। संस्थापक निखिल त्रिपाठी ने बताया, “लंबे रिसर्च के बाद यह फॉर्मूला तैयार किया गया है। एक टैबलेट 40–45 दिनों तक चलती है और इसकी खुशबू भी बेहद ताज़गी भरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह उत्पाद जगह बचाता है और तुरंत असर दिखाता है। “हम चाहते हैं कि लोग सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल क्लीनिंग विकल्पों को अपनाएं। फ्रेशोरा उसी दिशा में एक मजबूत शुरुआत है।”
ड्रोन वॉशिंग प्रोडक्ट भी लॉन्च
Jetwashers Pvt Ltd ने घरों की बाहरी सफाई के लिए ड्रोन-आधारित वॉशिंग प्रोडक्ट भी लॉन्च किया, जो बड़े पैमाने पर बिल्डिंग मेंटेनेंस के लिए उपयोगी है।
फ्रेशोरा का यह इनोवेशन भारतीय बाज़ार में टिकाऊ (Sustainable) क्लीनिंग समाधानों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में यह घरेलू और वाणिज्यिक क्लीनिंग इंडस्ट्री में कैसा बदलाव लाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।www.freshora.co.inwww.jetwasherspvtltd.com










