/अमीषा पटेल मुंबई में वेनियोर ज्वेल्स के पहले स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची 

अमीषा पटेल मुंबई में वेनियोर ज्वेल्स के पहले स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची 

Spread the love

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मुम्बई में वेनियोर ज्वेल्स के पहले स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वेनियोर ज्वेल्स के डायरेक्टर्स हार्दित गजारिया, अमिता एरेन और विनय अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर अमीषा पटेल को स्वागत किया। पहले स्टोर के लांच के साथ ही अमीषा पटेल के हाथों वेनियोर ज्वेल्स का कैलेंडर भी लांच किया गया।

अमीषा पटेल ने कहा कि मैंने यहां की ज्वेलरी देखी है बहुत वेराइटी है, क्वालिटी है और सबसे अच्छी बात है कि किफायती दाम में मौजूद है। इंगेजमेंट रिंग से लेकर नेकलेस तक यहां जेवरात की काफी वेराइटी है। यहां की ज्वेलरी और यह स्टोर भी बहुत खूबसूरत है, मैं इसकी अपार सफलता की कामना करती हूं।

मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां काफी वेरायटी के हीरे के जेवर हैं और किफायती प्राइस में उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए भी अमिता मैडम ने खास डायमंड ज्वेलरी बनाई है।

अमिता एरेन ने इस ओपनिंग पर अमीषा पटेल के आने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि अमीषा बहुत प्योर हैं। उनके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान रहती है। उनकी मौजूदगी हम लोगों के लिए हौसला बढ़ाने वाली बात रही।

हार्दित गजारियाने कहा कि हमारा उद्देश्य इस स्टोर की शुरुआत करने का यह है कि अब साधारण लोग भी लैब ग्रोन डायमंड खरीद सकें क्योंकि 1 कैरट डायमंड लगभग 5,00,000 रुपये में उपलब्ध है, हम अपने ग्राहकों को समान गुणवत्ता के लैब ग्रोन डायमंड सिर्फ 50,000 रुपये में उपलब्ध कराएंगे।

विनय अग्रवाल ने कहा कि वेनियोर ज्वेल्स में, ग्राहकों को मन की शांति, स्पष्ट मूल्य निर्धारण, और उपलब्धता के आश्वासन की उम्मीद की जा सकती है ।