बॉलीवुड के टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्टर सनी देओल अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फैंन्स एक बार फिर सनी देओल को उनके अंदाज में देखने काफी बेताब हैं। वही अब फैंन्स उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ग़दर 2 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में सनी देओल और अमीषा पटेल नज़र आएंगे। वही आपको बता दे कि इस फिल्म को डायरेक्टर अनिल शर्मा डायरेक्ट करनेवाले हैं। इस फिल्म में सनी पाजी के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म के पहले पार्ट इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया था।
वही अब इस फिल्म को लेकर अहम जानकारी सामने आयी हैं। आपको बता दे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 की कहानी 1970 में हुई भारत-पाकिस्तान लड़ाई के इर्द गिर्द घूमेगी। इस फिल्म में एक्टर उत्कर्ष शर्मा एक सैनिक का किरदार निभाते हुए दिखाई दिखेंगे, जिनकी जान बचाने के लिए सनी देओल पाकिस्तान में घुसेंगे।

वही आपके जानकारी के लिए बता दे कि ग़दर 2 फिल्म की कहानी में अनिल शर्मा एक पिता और बेटे के रिश्ते पर फोकस करनेवाले हैं। अब देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा की ग़दर 2 में सनी पाजी और अमीषा पटेल की लवस्टोरी भी क्या मोड़ लेती हैं।










