अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे ने अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए न्यूज़18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी चॉइस) का अवॉर्ड जीता। उन्हें यह सम्मान निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए दिया गया।

यह अवॉर्ड ऐश्वर्य ठाकरे के लिए बेहद खास रहा क्योंकि यह उनके अभिनय करियर का पहला अवॉर्ड है। इस खास मौके को उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
अवॉर्ड जीतने के बाद ऐश्वर्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “The very first. Thank you CNN News18. Thank you to my family on Nishaanchi.”
उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने कमेंट करते हुए लिखा, “Most deserved,” जबकि अभिनेत्री पूजा बेदी ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “You deserve that and more. You were phenomenal, और मैं आपको स्क्रीन पर और देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”
अवॉर्ड स्वीकार करते समय ऐश्वर्य ठाकरे ने जूरी सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनमें प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आज़मी, सौरभ सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी और तविशी पैटेंडी शामिल थे।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा, “मैं अपने निर्देशक अनुराग सर का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे उनके सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका दिया। कई लोग उन्हें जीनियस या मावेरिक कहते हैं, लेकिन मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने अपने सफर की शुरुआत इतने ईमानदार क्रिएटर के साथ की।”
ऐश्वर्य ने अपने सह-कलाकारों वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और विनीत कुमार सिंह का भी आभार व्यक्त किया। अपने पहले अवॉर्ड की खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ खुशी का पल नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए ऐसी रातें – जब मुझे अवॉर्ड मिलता है और लोग तालियां बजाते हैं – सिर्फ मान्यता नहीं होतीं। यह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है कि मैं और बेहतर काम करूं, बेहतर कहानियां लोगों तक पहुंचाऊं, अपने हुनर को और निखारूं और एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ता रहूं।”
उन्होंने अपनी स्पीच के अंत मे खुद की लिखी शायरी भी सुनाई “रास्ते मैं अपने बनाऊँगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊंगा, कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊँगा”.
फिल्म ‘निशानची’ में अपने दमदार अभिनय और इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ ऐश्वर्य ठाकरे ने इंडस्ट्री में एक उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
@aaishvarythackeray










