/गदर 2 से करोड़ों की कमाई के बाद भी नीलाम होने जा रहा है सनी देओल का बंगला, एक्टर को मिला नोटिस
Sunny Deol House

गदर 2 से करोड़ों की कमाई के बाद भी नीलाम होने जा रहा है सनी देओल का बंगला, एक्टर को मिला नोटिस

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों गदर 2 के चलते छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है। मगर इस बीच वह एक पर्सनल वजह से भी चर्चा में आ गए हैं। सनी देओल पर बैंक से करोड़ों रुपये का कर्ज है, जिसकी वजह से उनके बंगले पर नीलामी का खतरा भी बन गया है।

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकसभा सांसद और एक्टर सनी देओल को 56 करोड़ के बकाया राशि को लेकर नोटिस दिया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है।

 सनी देओल पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था, जिसे वह नहीं चुका पाए। लोन के लिए मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उन्होंने अपना विला, जिसका नाम ‘सनी विला’ है, उसे मार्टगेज पर दिया था। इसके बदले बैंक को उन्हें 56 करोड़ रुपए चुकाने थे, जो उन्होंने नहीं चुकाए। एक अखबार में छपे नोटिफिकेशन के मुताबिक सनी देओल का यह घर जुहू के गांधी ग्राम रोड पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा को 55.99 करोड़ रुपए के करीब लोन इंटरेस्ट के साथ देना था। सनी के लोन न चुकाने पर अब बैंक ने ई ऑक्शन के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह ऑक्शन 25 सितंबर को किया जाएगा।

बता दें कि सनी देओल का बंगला सनी विला एक बंगला न होकर रिकाॅर्डिंग और डबिंग स्टूडियो है। इसमें सनी का एक ऑफिस भी है। इसे सनी सुपर साउंड के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टूडियो में बाॅलीवुड फिल्मों की डबिंग और स्क्रीनिंग सालों से होती आ रही है। बैंक का विज्ञापन बताता है कि ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को होगी। इस नीलामी के लिए प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है।