/अनुपम खेर, सुदेश भोसले, सुखविंदर सिंह, जावेद अली, रश्मि देसाई और अन्य सेलेब्स ने मलाड मस्ती में शिरकत की

अनुपम खेर, सुदेश भोसले, सुखविंदर सिंह, जावेद अली, रश्मि देसाई और अन्य सेलेब्स ने मलाड मस्ती में शिरकत की

Spread the love

विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती 2022 कार्यक्रम में अनुपम खेर, सुखविंदर सिंह, जावेद अली, सुदेश भोसले, सुदेश लहरी, रश्मी देसाई, कनिका मान, प्रतीक गांधी, कृतिका वर्मा, डीजे शिल्पी शर्मा और अन्य शामिल हुए।



 ५०० से ज़्यादा फिल्मों में दमदार अदाकारी करनेवाले अनुपम खेर ने २०२२ में तीन सुपरहिट फ़िल्म दी हैं – द कश्मीर फाइल्स , कार्तिकेय 2 और उंचाई। अनुपम खेर वास्तव में 2022 के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। वह विशेष रूप से दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए आए थे।  



विधायक असलम शेख ने मलाड के लोगों को खूब एन्जॉय करवाया। साथ ही उन्होंने मलाड मस्ती के मुख्य कॉज़ चाइल्ड एब्यूज़ के बारे में लोगों को जागरूक किया। यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने एमएलए असलम शेख को इस आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इसे एक बेहतरीन इवेंट बताया।



आपको बता दें कि मलाड मस्ती का यह पांचवां साल है। मलाड मस्ती संडे की सुबह को आयोजित किया जाता है। यहां लोग कई प्रकार के गेम्स, जुम्बा, योगा, पेंटिंग और बहुत तरह की एक्टिविटी को एन्जॉय करने हजारों की संख्या में आते हैं।



गोल्ड मेडल स्विचेज़ द्वारा सपोर्ट किए गए मलाड मस्ती में इस साल का विषय चाइल्ड एब्यूज़ को लेकर जागरूकता फैलाना है।

मलाड मस्ती 2022 मलाड वेस्ट के इनऑर्बिट मॉल के पास आयोजित किया गया। इस इवेंट को आयोजित करने का आईडिया यह है ताकि लोग अपने घर से बाहर निकलें, अपने मोबाइल को छोड़कर दोस्तों से मिलें, नई चीजें देखें और मस्ती करें।यह आयोजन केवल एंटरटेनमेंट इवेंट नहीं है बल्कि मस्ती भरे माहौल में लोगों, परिवारों को जोड़ने और समाज में जागरूकता लाने का एक जरिया है।